Monday, 13 February 2017

लिख दी


लिख दी-

ज़िन्दगी की कहानी अपनी,हमने बतौर एक पन्ने लिख दी,

मोहबत की दास्ताँ पूछे ,तो कहे हमने लफ्ज़ हज़ार मुँह जबानी लिख दी,

मत पूछो इस दिल का हाल,हमने तो दीवाने की दीवानगी लिख दी,

वो मुस्कुराये देख हमे,हमने शर्माती पलकों की जवानी लिख दी,

इस पल की नाराज़गी उनकी आँखों के अश्को ने बया की,हमने तो मुस्कराहट से उनके चहेरे पे लाली लिख दी,

आज एक लम्हा फिर इश्क़ का दिल से हो चला,हमने तो अपने कलम से ये कहानी फिर लिख दी।

लेख-
निशित लोढा

Tuesday, 29 November 2016

दिन वही शाम है

दिन वही शाम है

वो लबों पे जैसे नाम सा,
वो आँखों में पैगाम है,
वो साँसों में धधकती ,
जैसे धुप हुई शाम है,
ये शाम कि ज़ुस्तज़ु,
ये रात का आगाम है,
ये झलकती आँखों के आँसू बस तेरे नाम है ,
बस तेरे नाम है,
मन में जज़्बात है,
कहने को कुछ बात है,
लबो पे नाम है तेरा,
तो कैसी ये सौगात है,
खुशनुमा रहना तुम युही,
ये सपनो की रात है,
कभी याद आऊँ में अगर ,
तो हर रात जैसे कायनात है,
चहेरे पे मुस्कान लेकर ,
चलना एक शाम रे,
हम तुम्हे देख मुस्कुरा दे अगर ,
तो बस वो हमारा दिन है और वही शाम है।
मिले अगर फिर हम कही ,
राहो को सलाम है,
बस हॅसकर गले से लगा लेना,
मेरा तो बस वही दिन है वही शाम है,
होता ना में शायर कभी,
ये दिल का शब्दों को जाम है,
ये कवी नही शायरो में शुमार,
ये तो मेहखाने में आम है,
इसे थी मोहबत की जुस्तजो,
पर दिल कहा इसके नाम है,
जीता बस यादों के सहारे ,
बस हमारा दिन वही, वही हमारी शाम है।
कवि निशित लोढ़ा

Thursday, 22 September 2016

लबो पे मेरे एक नाम आगया

लबो पे मेरे एक नाम आगया

लबो पे मेरे नाम सा छा गया,
हुस्न की तारीफ क्या करू,
उनका चहेरा मेरी आँखों में समा गया,

मेरे दिन कि कहानी कहा से शुरू करू,
मेरा सवेरा उनकी याद बन आगया,
वक़्त न जाने कैसे कटता,
मेरा तो वक़्त उन्ही से शुरू और उन्ही पे ठहरा गया,

किस्से तो बहुत है ज़िन्दगी तेरे,
पर दिल तो बस उनकी बातों में आगया,
कैसे कहे दू कोई बात पुरानी,
मेरे तो हर शब्द में उनका नाम आगया,

कोशिश तो कि थी बहुत उन्हें भुलाने कि,
पर देखा तो दिल-दिमाग भी प्यार में उनके सब गवा गया,

बैठा कही में ,मंद-मंद मुस्कुरा रहा था,
बस फिर वही लबो पे मेरे उनका नाम आगया ।

निशित लोढ़ा

Monday, 1 August 2016

ढूंढती निगाहे

हज़ारो चहेरो में कही एक चहेरा में ढूंढता,
में बन बंजारा क्यों न घुमता,

मुद्दत बाद वो याद आये मुझे,
तो आंसू इन नयन के कैसे कही में रोकता,

वो कहते थे मुझे तू अपनी मंज़िल तलाशना,
में उनकी कही बातें फिर कैसें न सुुनता,

आज याद करता हु में उन्हें उनकी बातों के संग,
वो कहे शब्द कैसे में भूलता,

आज दूर है वो मुझसे,में हु कही उनसे,
यादों के संग क्यों ये ख्वाब में बुनता,

आज एक राह चला हु, मुस्कुराता एक मंज़र पर,
चल फिर एक इंसान खुद में उनसा क्यों नही ढूंढता, न जाने क्यों नही ढूंढता।

कवी निशित लोढ़ा
शुभरात्री

Monday, 27 June 2016

मेरी मोहब्त

ग़र दिल  तुम्हारा  इतनी  इनायत  नहीं  करता !
बे-ख़ौफ़  हो के  मैं भी  मौहब्बत  नहीं  करता !

इस दिल  ने तो  चाह है  तुम्हे टूट  के फिर भी ।
किस दिल से कहा तुमने मोहब्बत नहीं करता ।

ये ख़ास करम मुझपे किया होता न अए-दोस्त ।
दिल  टूटने  की  तुमसे  शिकायत  नहीं करता ।

गर  तुम  हसीं  न  होते  गर  मैं  जवाँ  न होता ।
ख्वाबों  मैं  ला के  तुमसे शरारत  नही  करता ।

इक़  प्यार  के  सिवाये  ज़माने  मैं अए - सनम ।
कुछ भी तो बिन तुम्हारी  इजाज़त नहीं करता ।

मैं  तो  हूँ  मेरे  दोस्त  मोहब्बत   का  बादशाह ।
नफ़रत  भरे  दिलों   पे   हुकूमत   नहीं  करता !

दिल को झुका  के यार के  सजदे  किये तो  हैं ।
किसने  कहा मैं  इबादत नहीं करता ।

Tuesday, 21 June 2016

यादें बचपन की

उठ जाता हूं..भोर से पहले..सपने सुहाने नही आते..
अब मुझे स्कूल न जाने वाले..बहाने बनाने नही आते..

कभी पा लेते थे..घर से निकलते ही..मंजिल को..
अब मीलों सफर करके भी...ठिकाने नही आते..

मुंह चिढाती है..खाली जेब..महीने के आखिर में..
अब बचपन की तरह..गुल्लक में पैसे बचाने नही आते..

यूं तो रखते हैं..बहुत से लोग..पलको पर मुझे..
मगर बेमतलब बचपन की तरह गोदी उठाने नही आते..

माना कि..जिम्मेदारियों की..बेड़ियों में जकड़ा हूं..
क्यूं बचपन की तरह छुड़वाने..वो दोस्त पुराने नही आते..

बहला रहा हूं बस..दिल के जज्बातों को..
मैं जानता हूं..फिर वापस..बीते हुए जमाने नही आते..

  

Saturday, 18 June 2016

मेरे पापा (हर पिता को समर्पित)

 मेरे पापा (हर पिता को समर्पित)

आज फिर ऊँगली पकड़ मुझे एक राह चलना सीखा दो पापा ,
कुछ यादें फिर साथ अपने रहे, कुछ बातें ऐसी बना दो पापा ,

देख युही आँखो में मेरे ,पकड़ मुझे हस् के गले से लगा दो पापा ,
आज फिर मुझे हाथ पकड़ एक राह संघ चला दो पापा,

याद है मुझको आपका कंधे पे बिठा कर हर जगह घुमाना पापा ,
हातों में ले मुझे ,हातों में ही सुलाना पापा,

हर सुबह माथे पे चुम मुझे गोदी में उठाना पापा ,
अपने हातों से ही ज़िन्दगी भर खाना आप खिलाना पापा,

याद है मुझे आपका मेरे आंसू पोछ ,हसाना पापा ,
ख्वाइश मेरी सारी पूरी कर,ख्वाब अपने भुलाना पापा ,

मेरे हर सपने पूरे हो ,उन् सपनों को अपना बनाना पापा,
मेरी एक हस्सी देखकर ,आपका अपना गम भुलाना पापा ,

खुशनसीब में हु जहां कि आप मुझे मिले हो पापा  ,
पर वही मेरे जन्म पर खुश आपको हर-दम पाना पापा ,

घर में मुझे जहां सब प्यार है दिखाते हर वक़्त-हर पल  पापा ,
वही बिन दिखाए न कुछ बताये आपका वो प्यार जताना पापा ,

एक दिन जब आप मुझसे दूर गए ,लगा जैसे कि कही आप भूल गए पापा ,
महसूस किया जब आप बिना ,तो लगा दिल में कही अधूरापन है पापा,

फिर उस धुंद से दौड़ आपका मेरी ओर चले आना पापा,
देख आपको मेरी मुस्कान फिर चहेरे पे लौट आना पापा ,

फिर आपका गले मुझको लगाना पापा ,
और ऊँगली पकड़ मुझे फिर एक राह चलना सीखाना पापा,

आपका फिर मुझमे ज़िन्दगी भर बस जाना पापा ,
आप मुझमे अब हरदम-हरवक्त समाना पापा। 

कवि निशित योगेन्द्र लोढ़ा