Friday, 24 January 2020

में हु

में हु 



में लिखू क्या, में ख्याल हु ,
में हु तो एक सवाल हु,

नाराज़गी तो है तुम्हे ,
में कहु तो माफ़ी ,न कहु , तो इलज़ाम हु ,

में दर्द हु,में मर्ज़ हु ,
हु तो में ,कमाल हु ,

कोई बात है , कहो मुझसे,
कहुँ !!तो बेमिसाल हु,

ये लफ्ज़ बने अलफ़ाज़ मेरे,
मेरे शब्द का में सवाल हु ,

में ज़िन्दगी को निहारता ,
में जीता बन बवाल हु ,

ख्वाइश है कोई ,तो कहना मुझसे ,
में आलम हु,में जवाब हु,

शब्दों का सौदागर समझा जिसने,
में हु तो, जवाब! न समझो तो ख्याल हु।

निश


Wednesday, 25 December 2019

कैसे

कैसे 


जल गए जो सपने अपने ,
प्यास उसकी बुझाये कैसे,

दर्द दिल में था जिसका,
मरहम बताओ लगाए कैसे ,

शब्द कम पड़ गए जहा ,
लफ्ज़ो को रिझाये कैसे ,

बीते पल यादे थी,
आज ज़िन्दगी बिताये कैसे ,

में कल जो था ,वो आज नहीं ,
कोई बताये ,की अब खुद को बनाये कैसे।।


निश 

Sunday, 24 November 2019

लफ्ज़ो के घूँट

लफ्ज़ो के घूँट 

 
अलफ़ाज़-ऐ-शब्दो से घिरा हुआ,
वो पल ज़िन्दगी के पिरोये जा रहा था,
जिस वक़्त में होश संभाला,बस फिर,
में लफ़्ज़ों के घूँट पीया जा रहा था,

नशा बहुत था उस आलम का,
जिस कहानी को में जीया जा रहा था,
पल पल में मिलते बदलते लोग मुझे,उस वक़्त में,
में लफ़्ज़ों के घूँट पीया जा रहा था,

ज़िन्दगी के अफ़साने बहुत थे यार,
में उन्हें हँसता-रोता ,जीता-हारा,
बस गुनगुनाता चलता चला जा रहा था,
में लफ़्ज़ों के घूँट पीया जा रहा था,

सर्द-गर्मी सिर्फ मौसम की न थी,
दर्द जिस्म के जो लिया जा रहा था,
चहेरे पे फिर भी वो मुस्कान ले,
में लफ़्ज़ों के घूँट पीया जा रहा था,

कहानी सिर्फ मेरी ना थी उस जाम में,
फिर भी ,किरदार अपना निभाये जा रहा था,
अपना वक़्त अदा कर के,
में लफ़्ज़ों के घूँट पीया जा रहा था,

मेहखानो में फिर अपनी चर्चा बहुत हुई,
वो नशा नही ,जो चढ़ पा रहा था,
बस किताब-ऐ-स्याही ले कर वहा,
में लफ़्ज़ों के घूँट पीया जा रहा था।।

©nishhjain

Tuesday, 12 November 2019

समझा न सके

समझा न सके 


खड़े थे इंतज़ार में ,
तुम आ न सके,
बेताब दिल को,
हम भी समझा न सके ,

क्यों ऐतबार था तुमसे इतना ,
की रहते थे सवाल बन ,
हम सवालो के जवाब को ,
अकेले, सुलझा न सके ,

ये कैसी कश्मकश में था ,
दिल ये हमारा ,
की दिल को समझा कर भी ,
हम मना न सके ,

लगता है इश्क़ ऐ वफ़ा ,
से पुरानी यारी है तुम्हारी,
तभी हम खुद को ,
इस दर्द में संभाल न सके ,

सुना है ,
बहुत आगे बढ़ गए आप  ,
ज़िन्दगी की दौड़ में ,
हम ये खेल न समझे कभी ,
और इस दिल को समझा न सके ,

अब बढे है, कुछ कदम हमारे,
ज़िन्दगी जीने की और,
पर यादों के सहारे भी ,
कितना चल पाएगे, ये खुद को हम समझा न सके।।

निश 

Friday, 27 September 2019

इंतज़ार ऐ इश्क़

इंतज़ार ऐ इश्क़ 



बेमतलब की हमसे, हमारी रज़ा न पूछो ,
हम दर्द अपना अब किसे बतायेगे ,

जो ज़ख्म दिए है ,दिल पे ,
उस पे हम ,अब बताओ मर्ज़ कैसे लगाएंगे,

वो अश्क़ जो बहा नज़रो से,
वो दर्द अपना,सबसे अब कैसे छुपाएगे,

मेहखानो में जो रहते है हम,
अपने घर को अब कैसे जाएगे ,

ये जगह कैसी ली है ,तूने इस दिल में,
अब सांस हम कैसे ले पाएगे ,

दर्द तो अब भी है तेरे जाने का,
एक दफा आ कर , हाल तो पूछ ,
की तेरे बिना, अब भी हम कैसे जी पाएगे।।

निश  

Saturday, 14 September 2019

ये खता कैसी

ये खता कैसी

कोई खता हो हमसे तो बताना ,
शिकवा रहे जाये कोई तो भूल जाना  ,
गलती मान भी लेगे हम बिन गलती के ,
बस दस्तक दे दिल पे कभी यु छोड़ न जाना।

निश 

Wednesday, 28 August 2019

इश्क़ के मुसाफिर

इश्क़ के मुसाफिर 


खुली किताब के पन्ने जैसा,
एक कहानी लिखता हूं,

वो स्याही है आंसू से भरी,
जिससे, में ,मेरी रवानी कहता हूं,

दर्द है नासमझी का,
इश्क़ बेशक उसे कहता हूं,

काश समझा पाता उन्हें,
की आज भी उनमे कितना रहता हु,

मेरी कहानी के , किरदार है वो,
मेरे सपनों के सौदागर जैसे,

में मुसाफिर हु ,जिनकी यादों का,
उस मंज़िल के किनारे ,अब भी,
उन्हें याद कर लिखता हूं,

बेशक दूर हो गये मुझसे,
में काफ़िर बन ,जो रहता हूं,

अब पहेचान न पाए ,शायद इस "निश" को वो,
पर में अब भी, उनकी याद में रहता हूं।।

निश